फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम आवास घेरने जा रहीं नर्सिंग अधिकारियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
सीएम आवास घेरने जा रहीं नर्सिंग अधिकारियों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
- इसके बाद सड़क पर दिया धरना, बोलीं- जब तक मांगें पूरी नहीं होती जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेशभर की नर्सिंग अधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए कूच किया मगर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान उन्होंने बैरीकेड हटाने का भी प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाईं।
इसके बाद नाराज नर्सिंग अधिकारी वहीं धरने पर बैठ गईं। इससे पहले सभी सुबह 10 बजे कर्ण पार्क में इकट्ठा हुईं थी। उन्होंने वहां से जुलूस की शक्ल में माल रोड से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। बाद में ऑल नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने उनकी मांगों को सीएम के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन की चेयरपर्सन निर्मल ढांडा ने कहा कि मरीजों और अस्पतालों के हित में नर्सिंग अधिकारी हमेशा अपने काम को ही महत्व देती रही हैं जबकि सरकार उनकी मांगों को महत्व नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल जाता धरना-प्रदर्शन यहीं पर जारी रहेगा। नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सरकार से आश्वासन नहीं, उनकी मांगों के पूरा होने की अधिसूचना चाहिए। जब तक सरकार उनकी मांगों को मानकर लिखित में अधिसूचना जारी नहीं करती तब तक प्रदेशभर की नर्सिंग अधिकारी राज्य स्तरीय हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन


नर्सिंग एसोसिएशन की मुख्य मांंगें
प्रदेश अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि उनकी मुख्य दो मांगे हैं। केंद्र सरकार के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये किया जाए। उन्हें ग्रुप-सी से निकालकर ग्रुप-बी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें