फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक की हालत गंभीर, पानीपत जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा/करनाल। हाईवे स्थित बाबा ढाबा के सामने सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाबरपुर निवासी राजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई गोपी व उसका दोस्त देव और अभिषेक बाइक पर शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे करनाल से पानीपत जा रहे थे। जीटी रोड स्थित बाबा ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने गोपी व देव को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने रात को दुर्घटना की सूचना मिली थी। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हों गई। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें