फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस ने दो बदमाशों के साथ जयपुर में दी दबिश

Sun, 30 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के पॉश इलाके सुभाष काॅलोनी में 24 नवंबर को पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर में परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डालने वाले बदमाश राजीव उर्फ राजा और अभिषेक निवासी लुधियाना को पुलिस की टीम जयपुर और राजस्थान की अन्य जगहों पर लेकर गई है। पुलिस वारदात के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले सरगना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
दोनों बदमाश राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हथियार लेकर आए थे। दोनों ने अपने तीन साथियों पंजाब के लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, लुधियाना के शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल को साथ लेकर 24 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए 1 के सहप्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम वारदात में शामिल मुख्य बदमाश राजीव उर्फ राजा और अभिषेक को शुक्रवार को लेकर बाहरी राज्यों में गई है। पुलिस अब हथियार उपलब्ध करवाने वालों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों बदमाश कई राज्यों से हथियार खरीदकर लाए थे। इसके बाद अपने तीन साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार सुबह 8:20 बजे हथियारबंद बदमाशों ने ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर में घुसकर परिवार को रिवाल्वर के बल पर बंधक बनाकर डकैती डाली थी। पुलिस ने आरोपियों लुधियाना जिले के गांव ताजगंज निवासी राजीव उर्फ राजा, लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, लुधियाना के शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल, लुधियाना के शिमलापुरी जीतो मार्केट निवासी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें