फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण कनाल के पास कैफे पर पुलिस ने मारी रेड, चार हिरासत में

विज्ञापन
59.... पुलिस के गिरफ्त में युवक स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कर्ण कनाल के पास स्थित कैफे पर मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को छोटे-छोटे कैबिनों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने दो लड़कों और दो लड़कियों को हिरासत में लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में कुछ कैफे और स्पा सेंटर्स में गलत गतिविधियां चल रही हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि यहां बने कैबिन घंटे के हिसाब से किराये पर दिए जाते हैं। आपत्तिजनक काम होते हैं। जांच में सामने आया कि कैफे में छोटे-छोटे कैबिन 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराये पर दिए जाते थे।
विज्ञापन

छापे के दौरान कई कैबिन में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस की कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके के अन्य कैफे और स्पा सेंटर्स बंद होने लगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामलाल ने कहा कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कैफे और स्पा सेंटर्स के मालिकों की संलिप्तता किस स्तर तक है। सिविल लाइन क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें