फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर कर्तव्य का पालन करती है पुलिस : डीएसपी

Tue, 28 Oct 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस शहीदी दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का पालन करती है। बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की रक्षक होती है। कानून की रक्षा करना और लोगों से कानून का पालन करवाना पुलिस का कर्तव्य है। हमारे पुलिसकर्मी इस तरह के जोखिम से नही डरते और समाज और देश की सुरक्षा के लिए कभी जान देने से पीछे नही हटते है। उन्होंने कहा जो पुलिसकर्मी शहीद हुए है हमें उनके बलिदान को कभी नही भूलना चाहिए। पानीपत बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि पुलिस एक ऐसा संगठन है जो समाज विरोधी कार्यों पर नियंत्रण लगाकर सामाजिक व्यवस्था और शांति की स्थापना करता है। इस मौके पर इंसार बाजार के प्रधान गौरव लीखा, मैन बाजार से निशांत सोनी, स्वर्णकार सभा से संजय वर्मा, गुड़ मंडी बाजार से सुनील सिंगला, मेराज हसन साबरी, राम नारायण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें