फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर छह पुलिस वाले सस्पेंड

Fri, 11 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
करनाल में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा गंभीर लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। एसपी पंकज नैन ने तुरंत प्रभाव से तीन थानेदार सहित पांच पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करा दी है और एक थानेदार से रिवाल्वर गुम होने पर सिविल लाइन थाना में केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस की इस घोर लापरवाही से महकमे हड़कंप मच गया है। खाकी इस लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन


केस नंबर 1. सिटी थाना पुलिस का
पांच मार्च को पोस्को एक्ट के तहत आरोपी गौरव वासी जाटो गेट के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला सब इंस्पेक्टर प्रकाश कौर ने आठ मार्च रात 09:39 बजे गिरफ्तार किया। आठ मार्च को ही रात करीब 11 बजे एसआई राजबीर पुलिस चौकी सेक्टर-4 से आरोपी गौरव को हवालात में बंद करने आया और आरोपी को हवालात में डाल कर उसके दरवाजे का कुंडा सही तरीके से लगाए बिना ही हवालात का ताला लगा दिया।

थाना में रात्रि मुंशी सिपाही अनूप ने भी हवालात के दरवाजेे की सही प्रकार से जांच नहीं की और थाना में प्रथमतल पर बने बाथरूम में नहाने के लिए चला गया। थाना में संतरी ड्यूटी होम गार्ड धर्मबीर वासी शाहपुर इन्द्री के ड्यूटी पर होते हुए भी आरोपी गौरव आसानी से हवालात के गेट को अंदर की तरफ खोलकर भागने में कामयाब हो गया। इस पर एसपी पंकज नैन ने आठ मार्च को रात्रि में ड्यूटी अफसर एएसआई सुखपाल सिंह, ईएसआई राजबीर सिंह, सिपाही अनूप सिंह और होमगार्ड धर्मबीर सिंह के खिलाफ ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया व उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


केस नंबर 2 - वाकी टाकी सेट गुम
एक अन्य मामले में चौकी रामनगर में पीसीआर-4 पर तैनात ईएसआई सतबीर सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए अपना वाकी टाकी सेट गुम कर दिया। इसको एसपी के आदेश से सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

केस नंबर 3 - रिवाल्वर और 10 राउंड गुम
पीसीआर-10 पर तैनात ईएसआई सुरेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी रिवाल्वर और 10 राउंड गुम कर दिए। इसके बारे में थाना सिविल लाइन में नौ मार्च को केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने ईएसआई सुरेंद्र के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें