फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साढ़े तीन करोड़ से पुलिस लाइन और अकादमी का होगा सुंदरीकरण-मरम्मत, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिविल लाइन और असंध थाने के कमरे, विद्युत सब स्टेशन, छात्रावास, प्रयोगशाला सहित कई भवनों की होगी मरम्मत, पुलिस लाइन की चहारदीवारी बनेगी
विज्ञापन

- पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन करेगा मरम्मत और नवनिर्माण, प्रशिक्षु, पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों के परिवारों को मिलेंगी सुविधाएं
गगन तलवार
करनाल। हरियाणा गठन के बाद बनी प्रदेश की पहली पुलिस अकादमी मधुबन और नई पुलिस लाइन की मरम्मत और सुंदरीकरण होगा। वहीं सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। पुलिस अकादमी और नई पुलिस लाइन के अतिरिक्त शहर का सिविल लाइन थाना और असंध थाने के कमरों की भी मरम्मत होगी। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से योजना बनाई गई है।
सभी कार्यों पर अलग-अलग मद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। योजना के अनुसार, प्रशासनिक खंडों, भवनों और कमरों के अतिरिक्त मानचित्र बैरक, सभागार, कई तरह के छात्रावास, मैस, विद्युत सब स्टेशन, एफएसएल सहित लैब की मरम्मत होगी। जरूरत के अनुसार यहां नवीनीकरण करते हुए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लाइन की चहारदीवारी होगी। पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के परिवारों और प्रशिक्षुओं की भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्रदेश की पहली पुलिस अकादमी 1971 में स्थापित हुई थी और नई पुलिस लाइन के भवनों को बने भी 10 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। जहां पर सैकड़ों पुलिस परिवार रहते हैं। इसके अलावा स्कूल और अधिकारियों के आवास व कई तरह की प्रयोगशालाएं भी हैं।

मरम्मत, सुंदरीकरण पर कितना होगा खर्च
- हरियाणा पुलिस अकादमी स्थित एसपी आवास, प्रशासनिक खंड, गार्ड का कमरा, मानचित्र बैरक, एमटी गैराज, बहुउद्देशीय हॉल, खेल प्रशिक्षु छात्रावास, महिला बैरक पर 48.89 लाख रुपये खर्च होंगे।
- पुलिस लाइन करनाल का बैरक नंबर-01 और 02, प्रशासनिक खंड, एमटीओ गैराज, एनजीओ मैस, ओआर मैस, चहारदीवारी, प्रवेश द्वार, विद्युत सब स्टेशन और 40 नंबर टी-II और 12 नंबर टी-III मकान पुलिस स्टेशन सिविल लाइन पर करीब 81.29 लाख रुपये खर्च होंगे।
- पुलिस लाइन में 48 नंबर टी-I, 264 नंबर टी-II, 48 नंबर टी-III, 12 नंबर टी-IV आवास, 1 नंबर एएसपी, 2 नंबर डीएसपी आवास और पुलिस थाना असंध में 4 नंबर टी-II, 2 नंबर टी-III मकान पर करीब 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- एफएसएल ब्लॉक, महिला बैरक, एनजीओ छात्रावास, अपराध स्थल अनुकरण एवं अतिरिक्त शिक्षण खंड, दो मंजिला बैरक, प्रशिक्षण और कृत्रिम चढ़ाई प्रशिक्षण के लिए प्रयोगशाला, एनजीओ हॉस्टल, स्टाफ मैस पर 1.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वर्जन
मधुबन पुलिस अकादमी, पुलिस लाइन व थानों के भवनों में मरम्मत संबंधित कार्य किए जाने हैं। प्रत्येक भवन में उसकी जरूरत के अनुसार कार्य होगा। अलग-अलग भवन, संसाधन व कार्य संबंधित निविदा प्रक्रिया जारी है। प्रत्येक कार्य पर अलग-अलग राशि खर्च होगी।
- नरेश कुमार, एक्सईएन, पुलिस हाउसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें