फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूपी सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद करनाल में देर रात पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगने वाले इलाकों में ज्यादा चेकिंग की गई।
विज्ञापन

असल में दोनों की हत्या का वीडियो वायरल होने के चलते पुलिस को माहौल बिगड़ने की आशंका थी, जिसके चलते एहतियातन पुलिस की टीमों को जांच में उतारा गया। बाॅर्डर के इलाकों में आने जाने वालों की सघन जांच करीब चार घंटे तक चली। चेकिंग में पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ ही थाना और चौकी पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। हालांकि पुलिस इसे रूटीन चेकिंग बता रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो माहौल खराब न हो इसके लिए जिला पुलिस की ओर से एहतियातन चेकिंग अभियान का कदम उठाया गया। उधर, सोशल मीडिया को भी पुलिस की ओर से खंगाला जा रहा है, अगर कहीं अतीक अहमद या अशरफ की हत्या का वीडियो चल रहा है तो उसे हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें