फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस नहीं कर पाई बस के चालक की पहचान

Tue, 23 Dec 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड के पास अग्निशमन केंद्र के सामने रविवार शाम को हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार इंदर कुमार और सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। घरौंडा थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर रोहतक डिपो के चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि चालक की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मंगलवार को रोहतक डिपो के जीएम से चालक की जानकारी ली जाएगी। रविवार शाम को गांव गढ़ शरनाई निवासी इंदर कुमार व उनका साथी सचिन कुमार बाइक पर सवार होकर पानीपत जा रहे थे। पुराने बस स्टैंड स्थित अग्निशमन केंद्र के सामने रोहतक डिपो की बस की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। बस में तोड़फोड़ की थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें