फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेल में बंद गैंगस्टरों के गुर्गों पर कसा पुलिस का शिकंजा

Sat, 15 Apr 2023 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की। शहर में रह रहे गैंगस्टर के गुर्गों की धरपकड़ के लिए 300 पुलिकर्मियों की 10 टीमें लगाई गईं। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों की मदद करने वालों की धरपकड़ की। शहर में गैंगस्टरों की मदद करने वाले करीब 10 लोगों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशन में पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विकास नगर के गली नंबर-दो से डेविड उर्फ खिल्लू को दबोचा है, जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, चार कारतूस, तीन मैगजीन, दो संदिग्ध मोबाइल फोन, एक डोंगल, एक इलेक्ट्रिक कांटा व एक गंडासी बरामद की। पुलिस के अनुसार चिह्नित किए गए 10 लोग अंकुश कमालपुर गैंग, कृष्ण दादुपुर गैंग और नीरज पूनिया गैंग के लिए काम करते हैं। फिलहाल तीन बड़े गैंगस्टर सलाखों के पीछे हैं, मगर इनके गुर्गे बाहर गैंगस्टरों के लिए काम कर रहे हैं। चिह्नित 10 लोगों के घरों से अवैध हथियार, कारतूस, नशीले पदार्थ, फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट, संदिग्ध बैंक खाते, मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि बरामद किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें