फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिफ्ट मांगकर गाड़ी लूटने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 07 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बसताड़ा टोल टैक्स के पास पंजाब निवासी गाड़ी चालक जसप्रीत सिंह का अपहरण करके नई गाड़ी लूटने वाले आरोपी सोनीपत के बहादुगढ़, कुतुब विहार निवासी अजय को मधुबन थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके अन्य तीन साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि मामले में पंजाब के गांव कोटली देवन निवासी जसप्रीत सिंह ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 30 नवंबर को उनके पास हिमाचल प्रदेश के कांजा खास निवासी सोनम तांडूप का फोन आया था। उन्होंने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से एक मारुति कार लेकर आने की बात कही थी। वह 2 दिसंबर की रात लखनऊ से नई मारुति कार लेकर आ रहे थे।
दिल्ली में करनाल बाईपास पर आरोपी अजय और उसके तीन साथियों ने लिफ्ट मांगी। उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। बसताडा टोल टैक्स के नज़दीक पहुंचे आरोपियों ने भोजन करने के लिए गाड़ी रुकवाई। भोजन करने के बाद कुछ दूरी पर आरोपी के एक साथी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही जसप्रीत ने गाड़ी रोकी तो पीछे बैठे अन्य आरोपियों ने उनको बंधक बना लिया। आरोपी उन्हें गाड़ी में ही बहादुरगढ़ ले गए। वहां आरोपियों ने उनसे नकदी, मोबाइल फोन तथा उसकी गाड़ी छीन ली और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 दिसंबर को मिली शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण व लूट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें