तरावड़ी। पशुबाड़े में घुसकर पशुओं को जहर देने का मामला सामने आया है। पशुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पशुपालक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। सग्गा गांव निवासी बजिंद्र सिंह ने तरावड़ी थाना पुलिस को बताया कि 15 मार्च को उसके पशुबाड़े में बंधे पशुओं को करीब तीन-चार बजे किसी ने जहर दिया है। जिससे उसके पशुओं की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद