मूनक। बुलेट से गली में पटाखे बजाने से रोकने पर दो युवकों ने एक युवक की अपने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। मानपुर गांव निवासी सोमबीर ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को करीब आठ बजे वे दोनों भाई पिता के पास थे वे काफी समय से बीमार चल रहे है। उसी समय सचिन व उसके साथ मोहित बुलेट पर आए और पटाखे बजाकर निकल गए। उसके बाद वे फिर आए और उन्होंने उसे रोककर मना कर दिया। जिसके बाद कुछ देर बाद वे अपने परिजनों को लेकर आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।