फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कचरा फेंकने पर पीएनबी का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बस्ती चौक पर कैमरों से रखी जा रही निगरानी, पहचान के बाद कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। शहर में खुले में कचरा डालने वालों पर अब नगर पालिका सीसीटीवी कैमरों से नजर रख रही है। किसान बस्ती चौक पर लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर खुले में कचरा फेंकने वाले दो लोगों की पहचान की गई। पहचान होने के बाद नगरपालिका की ओर से दोनों के चालान किए गए।
निरीक्षण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक भी दोबारा कचरा फैलाते मिले। बैंक के खिलाफ दूसरी बार कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपये का चालान किया गया। कुछ दिन पहले भी बैंक के बाहर कबाड़ और कचरा मिलने पर नगर पालिका ने एक हजार रुपये का चालान किया था। उस समय बैंक प्रबंधन से सफाई व्यवस्था में पूरा सहयोग करने का आश्वासन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सनमीत कौर आहूजा और नगर पालिका सचिव डॉ. राहुल सैनी ने बताया कि खुले में कचरा डालने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नगरपालिका की प्रेरक टीम दुकानदारों, संस्थानों और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। निरीक्षण के दौरान सफाई दरोगा सुनील कुमार और सफाई इंचार्ज राजबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें