फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का बचपन संघर्षमय रहा, अब प्रेरणास्रोत : हरविंद्र

विज्ञापन
120....दिव्यांग को सम्मानित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण। प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को घरौंडा में बीडीपीओ कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री का बचपन बहुत ही संघर्षमय रहा है। वे अब सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक वर्ग का विकास करना और देश को विकसित बनाना है। यहां उन्होंने दिव्यांगों को सम्मानित कर पांच हजार रुपये की राशि का चेक और शाल व मिठाई भेंट की। दिव्यांगों की मांग पर जल्द ही ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर घरौंडा एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमबीर, रोहित भंडारी, मंडल महामंत्री तरसेम राणा, महामंत्री सुरेंद्र सैनी, अंकित जैन, राजकुमार पालीवाल,जगदीश राणा और घरौंडा हल्के से दिव्यांगजन व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें