फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रामा सेंटर में गंदगी देख पीएमओ नाराज, दी हिदायत

Thu, 02 Mar 2023 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पीएमओ डॉ. रेणू चावला ने बुधवार को सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर, लेबर वार्ड और औषधालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रामा सेंटर के शौचालय में गंदगी और परिसर में लगे वाटर कूलर के अंदर सब्जी व चावल भरे मिले। जिससे वाटर कूलर जाम हो गया था। यह हालत देख पीएमओ ने सफाई कर्मी से नाराजगी जताई और व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था दिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने रिकाॅर्ड भी जांचा।
ट्रामा सेंटर के बाद पीएमओ ने लेबर वार्ड के एएनसी वार्ड और पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया। एएनसी वार्ड में पीएमओ ने हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाएं, जिन्हें रक्त और आयरन सूक्रोज के इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं उन्हें अलग बेड देने के निर्देश दिए। वहीं सामान्य मरीजों को अलग रखने के निर्देश दिए। जिससे हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर डॉक्टर व स्टाफ एक साथ निगरानी रख सकें। इसके बाद उन्होंने औषधालय का भी निरीक्षण किया। यहां औषधालय के बाहर लगी लंबी लाइनों पर आपत्ति भी जताई। उन्होंने कहा कि जब पंजीकरण केंद्र की व्यवस्था सुधर सकती है तो डिस्पेंसरी की क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि वीरवार से ही औषधालय की प्रत्येक खिड़की पर एक के बजाय दो स्टाफ मौजूद रहें। जिससे लाइन में लगे मरीजों को दवाई के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने रिकाॅर्ड ठीक से मेंटेन रखने की हिदायत दी। मौके पर एमओ डॉ. दीपक गोयल, इंफेक्शन कंट्रोल ऑफिसर आरती कोचर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजीत कौर, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र व गुड़िया शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

गायनोक्लोजिस्ट ने किया ज्वाॅइन
पीएमओ ने बताया कि सिविल अस्पताल में लेबर वार्ड में और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्योंकि एक गायनोक्लोजिस्ट डॉ. महक ने ज्वाॅइन कर लिया है। जिससे अब अस्पताल में तीन गायनोक्लोजिस्ट हो चुकी हैं। इनमें एक नियमित और दो ऑन काॅल ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। इससे अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को और बेहतर सुविधा कम समय पर मिल सकेंगी। साथ ही एक और नियमित गायनोक्लोजिस्ट के ज्वाॅइन करने की संभावना है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले। इसको लेकर हर सप्ताह निरीक्षण किया जाएगा। जिससे हर सप्ताह के निरीक्षण में मिली खामियों और उन्हें दुरुस्त करने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे अस्पताल किसी भी औचक निरीक्षण के लिए तैयार रहे।
डॉ. रेणू चावला, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें