करनाल। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना को फिर शुरू कर दिया है। इस बार योजना की ऋण राशि को पहले की अपेक्षा बढ़ा दिया गया है। नगर निगम ने योजना का लाभ देने के लिए नेहरू पैलेस स्थित कार्यालय में लोक कल्याण मेला (शिविर) शुरू किया है, जो लगातार 2 अक्तूबर तक चलेगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत रेहड़ी-फड़ी व फुटकर व अन्य जरुरतमंद विक्रेताओं को अपना काम बढ़ाने के लिए पहला ऋण 15 हजार रुपये, दूसरा 25 हजार और तीसरा ऋण 50 हजार रुपये दिया जाएगा। पहले यह राशि 10 हजार, 20 हजार व 50 हजार रुपये थी। ब्यूरो