फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 बसें जाएंगी पीएम की रैली में, होगी परेशानी

Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार की वर्षगांठ पर राई में हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जिलेभर से 400 बसों को भेजा जाएगा। बाकायदा इसके लिए लिस्ट तैयार कर ली गई है और शाम को बसें अपने अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंच गई हैं। इनमें 50 बसें रोडवेज की और 50 निजी बसों के साथ साथ 300 बसें स्कूलों से ली गई हैं।
विज्ञापन


जिले से 400 बसें बाहर जाने के कारण न केवल रोडवेज यात्रियों को परेशानी होगी, बल्कि स्कूली बच्चों के रूट भी प्रभावित होंगे। ऐसे में गुरुवार को अगर आपको बाहर जाना है तो अपने वाहन से ही निकलें, वरना आपको बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें कि जिले में यात्रियों के मुकाबले बसों की संख्या आधी है। करनाल डिपो की 186 बसों में से 170 बसें विभिन्न मार्गों पर सवारियों को सफर करवा रही है। इन बसों की संख्या कम रहने से बसें ओवरलोड चलती हैं और लोगों को घंटे भर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। इन बसों में से भी 50 बसों को कम करने से गुरुवार को मार्गों पर बसें नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


बच्चों को भी होगी परेशानी
जिले से 300 से ज्यादा स्कूली बसें रैली में जाएंगी। गुरुवार को शिक्षा संस्थान भी लगेंगे। अब बच्चों को शिक्षा संस्थान तक लेकर आने में भी बच्चों को परेशानी होगी। स्कूली बसें भी ओवरलोड चल सकती है। लोगों का कहना है कि इस तरह रैली में स्कूली, निजी बस व रोडवेज बसों को लगाना गलत है। रैली में निजी वाहनों को किराये पर लेकर जाना चाहिए।

लोकल रूट्स पर रहेगी आफत
रोडवेज की 50 बसें रैली में लगाने से लोकल रूट्स पर सवारियों के लिए आफत बनी रहेगी। करनाल से असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी सहित गांव में जाने वाली बसों का टाइम बढ़ना तय है। जहां पर 25 से 20 मिनट के अंतराल में बस चलती थी, गुरुवार को एक से डेढ़ घंटे के बाद बस चलनी तय है। ऐसे में सवारियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा।

दिनभर हुई माथापच्ची
रैली में निजी वाहन जुटाने में प्रशासनिक अधिकारियों के दिनभर पसीने छूटे रहे। रैली में वाहन भेजने की बात सुनकर वाहन संचालकों ने पहले तो वाहन भेजने से साफ मना कर दिया, बाद में अधिकारियों ने समझाया कि यह सरकारी रैली है और आपको चलने से पहले पूरा तेल मिलेगा। इस पर वाहन चालक वाहन भेजने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, कई स्कूल संचालकों ने तो यहां तक कह दिया वे इस मामले को सीएम के सामने रखेंगे।

वर्जन
उनके पास 50 बसों को रैली में लगाने की लिस्ट आई है। बुधवार शाम को ही 50 बसों को करनाल, नीलोखेड़ी व इंद्री एरिया के गांवों में भेज दिया है। जो व्यवस्था होगी उसके मुताबिक बेहतर बस सर्विस दी जाएगी।
विज्ञापन

-लाजपत, डीआई, हरियाणा रोडवेज करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें