फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन लाभार्थियों को दिए 1,12,500 के चेक

Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री लाभार्थियों को चैक प्रदान करते विधायक राम कुमार कश्यप। सूचना विभाग
विज्ञापन
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत तीन लाभार्थियों को कुल 1,12,500 रुपये के चेक वितरित किए। प्रत्येक लाभार्थी को 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इनमें धूमसी निवासी रोशन लाल, गढ़पुर खालसा निवासी जगदीश कुमार और बदरपुर निवासी अमर सिंह शामिल हैं। विधायक ने बताया कि यह योजना कृषि कार्यों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में पीड़ितों को आर्थिक सहायता देती है। योजना के तहत अधिकतम पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें