मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित चौकी में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट में मां झंडे वाली सेवा समिति की ओर से नवरात्र के अवसर पर मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन सफीदों के कलाकार सुनील पारचा ने जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली हैं और मैंने सबकुछ पाया दाती, तेरा दर्शन पाना बाकी है भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। मां की जोत प्रचंड ओम प्रकाश अरोड़ा, अंकुर अरोड़ा और आकाश अरोड़ा ने की। मां की आरती डॉ. सचिन परुथी ने की। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमेन कृष्ण लाल तनेजा, गोवर्धन, संजय मदान, महेश चावला, डॉ. बलबीर विर्क आदि मौजूद रहे। संवाद