संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बी 24 बैडमिंटन अकादमी निर्मल विहार में शनिवार से दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। टूर्नामेंट में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ के खिलाड़ियों भी हिस्सा लेंगे। अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा और रवि भाटिया ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंडर नौ आयु वर्ग से 17 आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व जूते व उपविजेताओं को ट्रॉफी और टीशर्ट भेंट की जाएगी। टूर्नामेंट के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें नरेंद्र कुकरेजा, रवि भाटिया, केवल कृष्ण, गौरव शर्मा, हेमन्त घई, मास्टर दीपक, नितिन सचदेवा व कृष बावेजा शामिल हैं।
टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीतेश कुमार, पैरा बैडमिंटन एशियाड चाइना में स्वर्ण पदक विजेता तरुण ढिल्लन तथा खेल विभाग के उपनिदेशक राकेश पांडेय अकादमी पहुंचे। उन्होंने यहां प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मुलाकात की और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।