फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 26 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। जिला स्तर पर आयोजित अंडर-11 के लड़कों व लड़कियों के मुकाबलों में प्रताप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कई पदक जीते है। अंडर-11 गोला फेंक प्रतियोगिता में लड़कियों में सिद्धि और लड़कों में रोहन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में अंडर-11 वर्ग से छात्राएं सिद्धि, योगिता, अवनी, सीरत प्रीत कौर, अश्मित कौर और नूरप्रीत कौर ने जीत दर्ज की। स्कूल के चेयरपर्सन हन्नी चौधरी ने कहा कि खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कौशल का विकास होता है। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पहले भी राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। विद्यालय की निर्देशिका पिथी चौधरी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य विकास उतरेजा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके अभिभावकों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों के सहयोग का भी प्रतिफल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें