संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कुछ युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं लेकिन दूसरी ओर वह खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करके अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन भी कर रहे हैं।
ऐसे ही कर्णनगरी के युवा बॉक्सिंग में भी अपना भविष्य बना रहे हैं, जिसमें लड़कों के साथ लड़कियां भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
करनाल के बॉक्सिंग कोच का कहना है कि खिलाड़ियों में खेल के प्रति काफी समर्पण है। उन्हें अभ्यास के लिए जो टास्क दिया जाता है, उसे वह पूरा करते हैं। कई खिलाड़ी बॉक्सिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि खेल नशे से भी दूर रखने का काम करते हैं। इसलिए युवाओं को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में आना चाहिए। आज खेलों में बेहतर भविष्य भी बनाया जा सकता है। कई खिलाड़ी सरकारी नौकरी पा चुके हैं।