करनाल। राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी की ओर से अप्रैल माह में होने वाली हॉट वैदर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। रविवार को कर्ण स्टेडियम में 120 खिलाड़ियों ने दो किलोमीटर दौड़ में भाग लिया। इसमें से 84 खिलाड़ियों ने दौड़ पूरी की और आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित हो गए हैं। राणा ब्रदर्स अकादमी के संचालक एवं मुख्य कोच सतीश राणा ने बताया कि अगला ट्रायल 30 और 31 मार्च को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। जिलेभर के काफी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। संवाद