फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवा में सांवरिया सगला खड़ा दिखे हुकुम बस आपको, सेवा में थारी, म्हाने आज बिछ जाणो है ...

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। श्री श्याम परिवार करनाल की तरफ से श्री श्याम संकीर्तन प्रयास का आयोजन किया गया। इसमें शुरुआत में श्याम अग्रवाल ने पूजन कराया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सेवा - में सांवरिया सगला खड़ा दिखे हुकुम बस आपको, सेवा में थारी, म्हाने आज बिछ जाणो है, थाने कोल निभानो है, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है गाया तो सारा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

भजनों का सिलसिला शुरू किया तो रविवार की देर रात तक जारी रहा। लोग भजनों की सुरलहरियों में झूमते रहे। इस मौके पर गो सेवा और गो रक्षा की अपील की गई। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भजन - खाटू के श्याम जी राखों म्हारी लाज भजन गाया। विख्यात बाबा के भक्त निर्मल झुंझनवाला कोलकाता वाले ने राधे राधे बोल श्याम आएंगे। श्याम अग्रवाल ने हारे के सहारे आज, तेरा दास पुकारे आजा भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा पूरे भारत वर्ष से 25 से अधिक कलाकारों ने बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई।
प्रधान पंकज गोयल ने बताया कि इस प्रकार का कीर्तन करनाल में पहली बार हुआ है। आज की श्याम कीर्तन में हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगवाई। श्री श्याम परिवार के इस प्रयास कीर्तन से गो माता एवं असहाय लोगों की सहायता का प्रयास रंग लाया ।सभी कलाकारों ने गौ माता की सेवा का संकल्प दिलाया, सभी भक्त जन गौ माता के लिए सुबह रोटी भी निकाले। संकीर्तन में कोलकाता से मंगवाए विशेष फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया जो देखते ही बनता था। कीर्तन के साथ विशाल अखंड भंडारे का आयोजन किया गया। संकीर्तन में मेयर रेनू बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद के साथ साथ शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने माथा टेका। भजन संध्या के बाद सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री श्याम परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे करनाल वासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें