खिलाड़ी सांचित के साथ प्रधानाचार्य मोहन सिंह। संस्थान
असंध। प्रदेश स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी संचित ने डिस्कस थ्रो में रजत और शॉट पुट में कांस्य पदक अपने नाम किया। लौटने पर संचित का जेपीएस अकादमी में स्वागत किया गया।
संचित कक्षा 10वीं में हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। अकादमी के चेयरमैन योगेंद्र राणा ने संचित को हार्दिक बधाई देते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के समर्पित प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने कहा कि संचित की उपलब्धि पूरे अकादमी परिवार के लिए गर्व का विषय है। संवाद