फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-13 के पार्क में किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पर्यावरण संरक्षण समिति करनाल की ओर से सेक्टर-13 के पार्क नंबर-6 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आम का पौधा लगाकर की गई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने पार्क में विभिन्न किस्मों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति के चेयरमैन एसडी अरोड़ा ने बताया कि पौधारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना है। उन्होंने एन्क्लेव वासियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की अपील की। समिति के वाइस चेयरमैन राम रतन अत्री ने लोगों से अपने जन्मदिन और सालगिरह जैसे अवसरों पर पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर कंवल भसीन, चर्तुभुज शर्मा, सुशील चावला, डॉ. पुष्पा सिन्हा, शशी आर्या, पूर्ण बजाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें