माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम चुनाव को लेकर एडीसी यश जालुका को नगर निगम चुनाव का रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद प्रक्रिया की जानकारी दी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन कहां होंगे और कौन नामांकन लेगा, इसकी भी जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी यश जालुका ने बताया कि नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी (अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय), द्वितीय तल, लघु सचिवालय, करनाल के पास 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद छंटनी किए जाएंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की सूचना या तो प्रत्याशी उसके किसी प्रस्तावक या उसके द्वारा नामित किए गए किसी एजेंट द्वारा 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे से पहले नामित अधिकारियों के समक्ष लिए जा सकेंगे।
यहां होगा नामांकन
- नगर निगम मेयर निर्वाचन के लिए वार्ड 1 से 20 तक करनाल की उपायुक्त कार्यालय कोर्ट रूम में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार नामांकन लेंगे।
- नगर निगम सदस्य निर्वाचन के लिए वार्ड 1 से वार्ड 5 तक प्रबंध निदेशक, शुगर मिल कार्यालय, मेरठ रोड, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल राजीव प्रसाद नामांकन लेंगे।
- नगर निगम सदस्य निर्वाचन के लिए वार्ड 9 से वार्ड 13 तक जिला परिषद कार्यालय, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार नामांकन लेंगे।
- नगर निगम सदस्य निर्वाचन के लिए वार्ड 6, वार्ड 7, वार्ड 8, वार्ड 14, वार्ड 15 तक महाप्रबंधक कार्यालय, हरियाणा रोडवेज, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम हरियाणा रोडवेज कुलदीप सिंह नामांकन लेंगे।
- नगर निगम सदस्य निर्वाचन के लिए वार्ड 16 से वार्ड 20 तक जिला नगर योजनाकार कार्यालय, करनाल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार नामांकन लेंगे।
इंद्री-नीलोखेड़ी मेंं एसडीएम बने आरओ
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि नगर पालिका असंध के लिए एसडीएम असंध राहुल को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। नगर पालिका तरावड़ी के लिए एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। नगर पालिका नीलोखेड़ी के लिए एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। वहीं, इंद्री नगरपालिका के लिए एसडीएम अशोक कुमार, इंद्री को रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है।