फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़कों पर लगने लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
कर्ण कैनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। स्वच्छता के लिए प्रदेशभर में पहचान बना चुके शहर की तस्वीर विगत दिनों में तेजी से बदली है। पिछले नौ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों के बीच अब कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। हालत यह हो चुकी है कि कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। यह अब सड़क के बीच तक फैल गया है। अब तक शहर में 300 टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो चुका है, जबकि रोजाना निकलने वाले कचरे का नियमित उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हड़ताल का सबसे ज्यादा असर मुख्य बाजारों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों, सब्जी मंडियों और प्रमुख मार्गों पर दिखाई दे रहा है। जगह-जगह फैले कूड़े से दुर्गंध उठ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर आवारा पशु और कुत्ते कूड़े को सड़कों पर फैला रहे हैं, जिससे हालात और खराब हो रहे हैं। विशेष तौर पर शहर का मुख्य व्यावसायिक केंद्र माने जाने वाली मुगल कैनाल यानी कर्ण कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में कूड़े के सबसे ज्यादा ढेर लगने लगे हैं।

शहर की स्वच्छ छवि पर लगने लगा दाग

पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश में पहला और देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर नगर निगम ने स्वच्छता में अपनी अलग पहचान बनाई थी। निगम लगातार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे कर रहा था लेकिन अब सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

रोजाना निकलता है भारी मात्रा में कचरा

नगर निगम क्षेत्र से रोजाना बड़ी मात्रा में घरेलू और व्यावसायिक कचरा निकलता है। रोजाना करीब 210 से 220 टन सामान्य दिनों में निगम की टीमें सुबह से देर शाम तक कूड़ा उठान करती हैं, लेकिन हड़ताल के कारण डोर टू डोर से करीब 180-190 टन कूड़ा उठान तो हो रहा है लेकिन सड़कों से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि लोग मजबूरी में घरों और दुकानों का कूड़ा खाली प्लॉटों, सड़क किनारों और डंपिंग प्वाइंट के आसपास डाल रहे हैं। इससे गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।



अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि फिलहाल निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठान करवाया जा रहा है। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। हड़ताल खत्म होने के बाद ही स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें