फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से साफ होगी विधानसभा की तस्वीर

Sat, 29 Mar 2014 12:10 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/असंध/घरौंडा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के लिए प्रचार करते हुए रोड शो किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीता दो, हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हरियाणा में विकास के नाम पर तिनका भी नहीं तोड़ा और उनकी सरकार ने कुछ छोड़ा नहीं। हरियाणा का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां उन्होंने विकास नहीं करवाया हो।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने रोड शो के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के साथ गांव सालवन पहुंचे। रोड शो के दौरान उन्होंने इनेलो का नाम लिए बिना कहा कि विपक्ष ने असंध हलका क्षेत्र में मात्र 65 करोड़ रुपये का काम करवाया। हुड्डा ने कहा असंध क्षेत्र में उन्होंने 469 करोड़ रुपया विकास कार्य पर खर्च किया है।
विज्ञापन


यह लोकसभा का चुनाव लोकसभा के साथ विधानसभा के नतीजों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर देगा। लोगों को किसी के बहकावे और झूठे वादों के लालच में नहीं पड़ कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मतदान करना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में कोेई भी गांव और क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां उन्होंने विकास कार्य नहीं करवाए हों।

पूरे दस साल का विकास कार्यों का लेखा-जोखा उनके पास है। आने वाले पांच साल का और जोटा मार दो। फिर बाकी की कसर भी पूरी कर देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का रोड शो गांव बल्ला, मूनक, गगसीना, स्टोंडी, घोघड़ीपुर, नरूखेड़ी होते हुए करनाल के जाट धर्मशाला में पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल, शेर प्रताप सिंह शेरी, राजेंद्र बल्ला, कमल मान, बोनी मान साथ थे।

अपनी करतूतों से जेल गए चौटाला
हुड्डा ने कहा कि सीबीआई जांच के बाद ओम प्रकाश चौटाला व उनके बेटे को जेल हुई। वे अपने करतूतों से जेल गए हैं। इसमें हमारा कोई लेना देना नहीं है। हुड्डा ने कहा कि अगर उन्हें उनके खिलाफ कुछ करना होता तो आठ साल इंतजार नहीं करता। आठ साल के शासन में उन्होंने कोई बदले की भावना नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि इनेलो का अस्तित्व खतरे में है, इसलिए ये सहानुभूति लेने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इनेलो नेताओं के पास सकारात्मक सोच नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एनडीए शासन की तुलना यूपीए सरकार के दस साल एवं हरियाणा में इनेलो-भाजपा शासन की तुलना में कांग्रेस सरकार के नौ साल की तुलना करें तो दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। इनका शासन देश व प्रदेश को गर्त में ले गया, जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रगति ने नए आयाम तय किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें