शहर के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक का इंद्री निवासी पप्पू नामक आरोपी ने बहला फुसलाकर एक घर में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी पार्क से युवक को अपने साथ ले गया जबकि रात को 11 बजे घर के बाहर छोड़कर भाग गया।
पीड़ित युवक के परिजन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पीड़ित युवक के पिता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका 18 वर्षीय बेटा मानसिक तौर पर कमजोर है। 18 दिसंबर की शाम 7 बजे बेटा घर के बाहर खेल रहा था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो रात को 8:30 बजे उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रात को करीब 11 बजे उनका बेटा घर पहुंचा। उसी दौरान पीड़ित की माता ने घर के बाहर देखा तो पता लगा कि कोई अज्ञात उनके बेटे को छोड़कर गया है। जब बेटे से पूछा तो उसने सारी बात बताई।
पीड़ित ने बताया कि पार्क से एक व्यक्ति उसे अपने साथ एक घर के अंदर ले गया, वहां उसके साथ गलत काम किया। परिजन आरोपी की पहचान के लिए पहुंचे तो उसने अपना नाम पप्पू निवासी इंद्री बताया। परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद