फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : लेट फीस के साथ दाखिले के दो दिन शेष, सीटें भरना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कॉलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटें भरने के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया अंतिम दौर में है। लेट फीस के साथ दाखिले के लिए केवल दो दिन शेष हैं। पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का रुझान कम होने के कारण कॉलेज प्रबंधन के सामने सीटें भरने की चुनौती बनी हुई है। यूजी दाखिलों की तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कॉलेजों की ओर से खाली सीटों को भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को दाखिले के अवसर और उपलब्ध सीटों की जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें काउंसिलिंग के दौरान एक या दो विद्यार्थी ही पहुंच रहे हैं। इससे कॉलेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति बनी हुई है। वहीं पीजी दाखिलों में विद्यार्थियों को अंतिम अवसर देने के लिए लेट फीस के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब दाखिले के केवल दो दिन बाकी हैं।
यूजी दाखिलों के लिए भी विभाग की ओर से तिथि बढ़ाई गई है। कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को दाखिले का मौका दिया जा रहा है। इसके बावजूद नए आवेदन में ज्यादा तेजी नहीं आई है। कई पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन

12 तक ले सकते हैं दाखिला
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एडमिशन नोडल अधिकारी रीतू जागलान ने बताया कि पीजी और यूजी में खाली सीटों को भरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 12 सितंबर तक पीजी में दाखिला लेने का अंतिम माैका है। ऐसे में रोजाना लेट फीस के साथ ओपन काउंसिलिंग में दाखिला दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें