फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी : आज से ओपन काउंसिलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कॉलेजों में वीरवार से पीजी यानी स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का मेधा सूची में नाम नहीं आया था, उन्हें अब इस प्रक्रिया में दाखिला दिया जाएगा। ओपन काउंसिलिंग रोजाना कॉलेजों में आयोजित की जाएगी। ये कब से शुरू होगी, इसकी अंतिम तिथि की घोषणा अभी निदेशालय की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के 11 कॉलेजों में पीजी कोर्स की आधे से ज्यादा सीटें अभी तक रिक्त हैं। विभिन्न कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी संस्थान में 40 तो कहीं 45 प्रतिशत सीट पर ही अभी तक दाखिला हो पाया है। ऐसे में अब कॉलेजों की ओर से रिक्त सीटें भरने के लिए दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी। विदित हो कि निदेशालय की ओर से इस बार कॉलेजों में पीजी की दाखिला प्रक्रिया एक ही चरण में आयोजित की गई थी। जिसके तहत 14 अगस्त तक फीस जमा कराने के बाद प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। अब दोबारा से ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से रिक्त सीटें भरने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। जिले के 11 महाविद्यालयों में ही पीजी पाठ्यक्रम हैं, इनकी भी सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और स्व वित्त (सेल्फ फाइनेंस) मिलाकर कुल 2280 सीट हैं, इन पर दाखिला दिया जा रहा है। करीब एक माह से पीजी की दाखिला प्रक्रिया अटकी हुई थी। गत सप्ताह शुक्रवार को अचानक निदेशालय ने नई संशोधित अधिसूचना जारी करके प्रक्रिया में तेजी लाई। वहीं देर शाम को अनंतिम मेधा सूची जारी की गई। जिसमें कुछ संशोधन के बाद शनिवार को अंतिम मेधा सूची के रूप में जारी कर दिया और 14 अगस्त को प्रक्रिया को संपन्न भी कर दिया। ब्यूरो



कक्षाएं हुई शुरू, पहुंचे विद्यार्थी

अधिसूचना के हिसाब से कॉलेजों में बुधवार से पीजी की कक्षाएं लगना भी शुरू हो गया है। बुधवार को काफी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। पहले दिन विद्यार्थियों का परिचय ही लिया गया। वहीं निदेशालय की ओर से ओपन काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी करने के बाद से कॉलेज प्रबंधन इसके लिए भी तैयारी में जुट गए। इधर, यूजी यानी स्नातक की दाखिला प्रक्रिया पर विराम लगा हुआ है। निदेशालय ने इसे दोबारा शुरू करने के लिए अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन




वर्जन

आज से ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी। विद्यार्थी अपने दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों के आधार पर ही रोजाना नई मेधा सूची तैयार करके दाखिले दिए जाएंगे। इसके अनुसार, शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों को अपनी फीस भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष जागलान, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें