फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 18 Dec 2013 10:50 PM IST
इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री उपमंडल के गांव मुखाला के 22 वर्षीय युवक को गांव शेरगढ़-नठौड़ी में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गांव पहुंचने पर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मधुबन से पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त के नमूने लेकर जांच की। पुलिस ने गांव शेरगढ़ की एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव मुखाला निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ शंटी पर गांव शेरगढ़ नठौड़ी के लोगों ने चोरी का आरोप लगाया था, जिससे पूर्व इन लोगों ने शंटी की बेरहमी से पिटाई की थी।

मामले का पंचायत में समझौता होने के बाद युवक ने गांव पहुंचने पर दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों ने शेरगढ़ के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के पिता रामकुमार की शिकायत पर शेरगढ़-नठौड़ी निवासी रमेश, कृष्ण, महिंद्र और एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामकुमार ने बताया कि उसका बेटा अनिल उर्फ शंटी 16 दिसंबर की शाम को शेरगढ़ की ओर घूमने गया था।
विज्ञापन


पूरी रात शंटी घर नहीं लौटा। 17 दिसंबर को सुबह गांव शेरगढ़ के एक व्यक्ति ने उसे गांव में बंधक बनाने की सूचना दी। जब वे गांव पहुंचे तो देखा कि उसे बेरहमी से पीटकर रस्से से बांधा हुआ है। गांव के लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना इंद्री में दोनों पक्षों की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

इसके बाद युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे दाखिल नहीं किया। गांव पहुंचने पर रात को उसकी मौत हो गई।  

दोषियों को सजा मिले
मृतक के पिता रामकुमार ने कहा कि जिन लोगों ने उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की है, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उसका बेटा चोरी नहीं कर सकता। उस पर झूठा आरोप लगाया गया था। उन्हें न्याय चाहिए।

थाना प्रभारी ने यह बताया
थाना इंद्री प्रभारी अनिल कुंडू ने बताया कि इस मामले में शेरगढ़-नठौड़ी निवासी एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसएफएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

शटर तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया
करनाल के मॉडल टाउन की बड़ी मार्के ट स्थित एक मोबाइल शॉप और आटा चक्की की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने सत्तर हजार से अधिक का सामान उड़ा दिया।

दुकान मालिक सतीश आहुजा उर्फ गुड्डू की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी दुकान मालिक सतीश आहुजा उर्फ गुड्डू को सुबह करीब सात बजे हुई। वे गहरी धुंध होने के कारण बुधवार को सैर करने के लिए देरी से घर से निकले थे।
विज्ञापन


वह दुकान के पास से गुजरे तो शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंच कर देखा तो दुकान से माल साफ हुआ पड़ा था। उन्होंने फोन कर पड़ोसी दुकानदारों को बुलाया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। दुकान मालिक के अनुसार ग्राहक के रिपेयर के लिए आए पुराने मोबाइल फोन, दो विदेशी फोन जो रिपेयर के लिए आए थे, काफी चिप चोर उड़ा ले गए।

शटर लोहे की रॉड के साथ तोड़ा गया। चोरों ने गहरी धुंध और मार्केट के चौकीदार की लापरवाही का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें