फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने प्रीतमपुरा निवासी सुभाष के खिलाफ मृतक बलबीर को शराब पिलाने और उसे सड़क पर ऐसे ही छोड़ने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-32-33 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


प्रीतमपुरा निवासी फूलपती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलबीर उसका सगा देवर है। जो कि अविवाहित है और अविवाहित होने के कारण वह उसके घर में ही रहता है। पड़ोस में रहने वाले सुभाष व बलबीर का आपस में उठना बैठना था तो उसने नौ सितंबर की रात को उसने उसके देवर बलबीर को शराब पिलाई और उसे नशे की हालत में सड़क पर छोड़ दिया। जिसके बाद किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां 30 अक्तूबर को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके देवर की मौत आरोपी सुभाष के कारण हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें