फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में व्यक्ति की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

असंध (करनाल)। जयसिंहपुरा गांव के बस अड्डे पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। भड़के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर स्पीड ब्रेकर न होने से कई लोगों की जान जा चुकी है मगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर असंध थाना प्रभारी व डीएसपी परमजीत ने ग्रामीणों को समझाया। इसके करीब दो घंटे बाद परिजनों ने मृतक का शव उठाया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फफड़ाना निवासी विक्की ने बताया कि सुबह 10.30 बजे वह और उसके पिता सत्यवान गांव जयसिंहपुरा में सामान लेने गए थे। गांव पहुंचने पर वह बाइक किनारे लगा रहा था और उसके पिता बाइक से नीचे उतरकर सड़क की साइड में खड़े थे। इस दौरान करनाल से तेज रफ्तार से एक डंपर चालक आया और उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे डंपर चालक का ग्रामीणों ने पीछा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अलेवा के समीप पुलिस का नाका लगा हुआ था जहां पर पुलिस ने डंपर को रुकवा लिया।
विज्ञापन



फफड़ाना निवासी एक व्यक्ति को डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।

परमजीत सिंह, डीएसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें