फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदर के युवक की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया गांव के ही 4 लोगों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक सोनू की फ़ाइल फोटो। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। कस्बे के गांव गोंदर के एक युवक सोनू 23 की रविवार सुबह करीब 9 बजे रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। रविवार देर रात्रि गांव में ही मृतक का संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विजय की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दिए अपने ब्यान में विजय ने बताया कि मेरा भाई मृतक सोनू ट्रक चालक का काम करता था। 19 अप्रैल को गोंदर वासी रणदीप सोनू को घर से बुलाकर करनाल लेकर गया था। उसके बाद सोनु वापिस घर नहीं आया। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे गांव की नर्दक नहर के पास सोनू घायल व बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। जिसको तुरंत निसिंग सीएचसी लेकर गए। जहां से डाक्टरों ने उसको करनाल रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए करनाल से भी रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। रविवार सुबह सोनू की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। रणदीप व अन्य तीन लोगों ने 20 अप्रैल को रंजिशन सोनू के साथ मारपीट की व बेहोशी की हालत में गांव की नहर के पास छोड़कर भाग गए। आरोपियों के द्वारा पिटाई के कारण साेनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस कारण मेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हुई है। वर्जन। इस मामले में मृतक के भाई विजय वासी गोंदर के बयान पर रणदीप, पम्मी, गौरव व राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  रामफल, एसएचओ थाना निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें