निसिंग नई अनाजमंडी में लगे गेहूं की बोरियों के चट्टे।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। निसिंग में नई अनाजमंडी व सभी खरीद केंद्र गेहूं से लबालब भरे पड़े हैं। मजदूरों की कमी के चलते गेंहू उठान समय पर न होने से स्पेस की कमी बनी हुई है, जिससे किसान व आढ़ती परेशान दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, सोमवार को केवल नई अनाजमंडी में हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की गई व अन्य सेंटरों पर किसी भी ऐजेंसी ने गेहूं खरीद नहीं की। जिससे गेहूं बेचने के लिए किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आढ़तियों में सतीश, रेशम, धर्मबीर, राजेश, तरनजीत व सतिंद्र का कहना है कि मंडी प्रशासन खरीद सेंटरों से समय पर उठान करने में असमर्थ हो गया है। खरीद सेंटरों से उठान नहीं होने के कारण मंडी में स्पेस की कमी भी बन रही है। इसके साथ ही मौसम भी लगातार खराब होते जा रहा है। गोदामों में समय पर गाड़ियां खाली नहीं हाे रही है। जिससे अचानक हाेने वाली बारिश से मंडी में पड़ी गेहूं भीग जाती है। किसानों में सुरेंद्र, मलकीत, जोगा, सचिन व सोहन का कहना है कि हमारे पास मैसेज तो भेजे गए, लेकिन फसल खरीद कर तुलाई नहीं हो पाई।