फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भूकंप आने से भवन में फंसे लोग, दरवाजे काटकर निकाला

विज्ञापन
भूकंप आने से भवन में फंसे लोग, दरवाजे काटकर निकाला
विज्ञापन
- लघु सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किया गया मॉकड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। लघु सचिवालय में वीरवार करीब 11 बजे 6.6 की तीव्रता का भूकंप आने से हड़कंप मच गया। भूकंप के कारण लोग भवन के अंदर फंस गए। इसकी जानकारी एनडीआरएफ की टीम को दी गई। सूचना के महज 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और भवन में फंसे अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों को दरवाजे काटकर बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फायर विभाग की तमाम गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। मौका था लघु सचिवालय में आपदा में बचाव का मॉकड्रिल का।

लघु सचिवालय के दूसरे भवन में मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल के दौरान 6.6 तीव्रता का भूकंप आने पर सायरन बज उठा। जिससे भवनों के अंदर मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सीढि़यों के जरिये तुरंत बाहर आने को कहा गया। पांच मिनट के भीतर अधिकांश कर्मचारी बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान भवन के प्रथम तल पर आग लगने की सूचना मिली। टीम ने वहां फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला, किसी को कंधों का सहारा देकर तो किसी को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। मामूली घायलों को एनडीआरएफ के मेडिकल पोस्ट पर प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई। मौके पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राहुल प्रताप सिंह, इंसीडेंट कमांडेंट के रूप में डीआरओ श्याम लाल, रोडवेज जीएम कुलदीप, डीएसपी वीर सिंह के अलावा शुगर मिल, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें