करनाल। कैथल रोड के पास नहर में रविवार को एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि पास में खड़े कुछ युवकों ने महिला को छलांग लगाते देख लिया और बिना देरी नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना पर डायल 112 समेत दुर्गा शक्ति पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
फिलहाल महिला अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही महिला अपने बारे में बताएगी उसकी स्थिति स्थिर होगी तो परिजनों को सूचित कर बुलाया जाएगा। इसके बाद महिला से आत्महत्या का प्रयास करने की वजह पूछी जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे डायल-112 टीम के इंचार्ज विजय पाल ने बताया कि एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाई थी। उसे बचा लिया गया है। ब्यूरो