फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चंडीगढ़-पंचकूला से ज्यादा कर्णनगरी के लोग ले रहे एसी बस का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार जिलों में इलेक्ट्रिक बसों का हुआ संचालन, पानीपत में सर्वाधिक और पंचकूला में सबसे कम लोग कर रहे सफर
विज्ञापन


- पंचकूला में रोजाना 2000 यात्री भी नहीं

- करनाल में आंकड़ा 3000 तक पहुंचा

- पानीपत में पंचकूला से तीन गुना ज्यादा 6000 यात्री



गगन तलवार

करनाल। पंचकूला से ज्यादा कर्णनगरी के लोग इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा का आनंद ले रहे हैं। मई माह की औसतन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। पंचकूला में रोजाना औसतन 1930 यात्री सफर कर रहे हैं। जबकि करनाल शहर में रोजाना 2945 लोग पूरे दिन में बस में यात्रा करते हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के चार जिलों में अभी तक शहरी बस सेवा के रूप में इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत पानीपत और यमुनानगर से हुई थी। दूसरे चरण में करनाल और पंचकूला में बसों को चलाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, चारों जिलों में पानीपत में सर्वाधिक और पंचकूला में सबसे कम लोग इन एसी बसों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


पानीपत में नया अड्डा शहर से बाहर है और दूसरा टोल प्लाजा के पास से भी यात्री रोडवेज बसों से उतरते हैं। ऐसे में यहां औसतन 6005 लोग रोजाना सफर कर रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर करनाल जिला है। यहां करनाल से कुंजपुरा तक शहरी बस सेवा को शुरू किया गया है।
कुंजपुरा तक जाते हुए ये बसें शहर के सभी प्रमुख चौराहे, नागरिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, लघु सचिवालय व आईटीआई होते हुए जाती हैं। ऐसे में दूसरे नंबर पर 2945 लोग रोज इस बस में सफर कर रहे हैं। जबकि पंचकूला में निजी वाहनों का चलन ज्यादा होने के कारण पानीपत से करीब तीन गुना कम यात्री इन बसों में सफर कर रहे हैं। पंचकूला में प्रति बस 6996 रुपये, यमुनानगर में 7285 रुपये, करनाल में 8954 और पानीपत में 14377 रुपये प्रतिदिन की आमदनी हो रही है।



अभी सिर्फ 10 फीसदी बसें चलीं

प्रदेश सरकार की ओर से इन सभी जिलों में 50-50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। अभी केवल यहां पर पांच-पांच बसें ही पहुंची हैं। अधिकारियों का दावा है कि इस साल के अंत तक और बसें भी बेड़े में शामिल होंगी, इसके बाद शहर में दूसरी दिशाओं में भी इन बसों को भेजा जाएगा। अभी फिलहाल निर्धारित मार्ग पर ही हर 15 मिनट बाद सुविधा दी जा रही है। सरकार की प्रदेश के सभी नौ नगर निगम क्षेत्रों में इन बसों को चलाने की योजना है।
विज्ञापन






यहां यह रही स्थिति

जिला
रोजाना यात्री
प्रति बस आमदनी
कुल आय

पानीपत
6005
14377

71885

करनाल
2945
8954

44770

यमुनानगर
2929
7285

36425

पंचकूला
1930
6996

34980





करनाल में अब लोग इलेक्ट्रिक बस में सफर करने लगे हैं। मात्र 20 रुपये किराये में उन्हें गर्मी में एसी बस में सफर करने को मिल रहा है। पंचकूला और यमुनानगर से ज्यादा लोग करनाल में सफर करते हैं। पानीपत अभी पहले नंबर पर है।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें