फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री के नये बाजार में ओवरफ्लो नाले से लोग परेशान

विज्ञापन
सड़क पर जमा नाले का गंदा पानी । संवाद
विज्ञापन
इंद्री। नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 और 9 के बीच स्थित नये बाजार में नाले के ओवरफ्लो होने से गंदे पानी और बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दुकानदार सुमित, समय सिंह, जयप्रकाश, मोना और सुमन ने बताया कि नाले के ओवरफ्लो होने से सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा रहता है जिससे दुकानों के अंदर तक बदबू और गंदगी आती है। ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है, जिससे कारोबार ठप होने की कगार पर है। दुकानदार सुमित ने कहा कि कई बार शिकायत की लेकिन न तो सफाई हुई और न ही पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण, प्रवीण, रवि, शंटी, गौरव कटारिया, अमित और राजेश ने बताया कि सड़क पर जमा गंदे पानी के छींटे राहगीरों और ग्राहकों पर पड़ते हैं। सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं और गड्ढों में तब्दील हो गई हैं जिनमें गिरकर कई वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं।
प्रदर्शन की चेतावनी
परेशान व्यापारियों और निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नाले के ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे संयुक्त रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद और नगर पालिका अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। नालियों की सफाई और जल निकासी को लेकर कई बार मौखिक व लिखित शिकायतें की गईं लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि नए बाजार में नाले के ओवरफ्लो होकर बहने की समस्या उनके संज्ञान में है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जल्द ही नाले की सफाई करवा दी जाएगी। नगर निवासियों और दुकानदारों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें