फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से उठ चुका लोगों का भरोसा : शैलजा

विज्ञापन
घराैंडा अनाज मंडी में किसानों से बात करती कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा। संवाद
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा रविवार को करनाल पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा के भाजपा विधायकों के साथ तीन अक्तूबर को हुई बैठक पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम लोगों के काम नहीं हो रहे और भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है। शैलजा ने कहा कि भाजपा को हरियाणा में तीन बार मौका मिल चुका है लेकिन अब उसे भी समझ आ गया है कि लोगों का भरोसा उससे उठ चुका है।
विज्ञापन




प्रधानमंत्री की विधायकों के साथ बैठक पर शैलजा ने कहा कि उन्हें बैठक के मायने समझ नहीं आए। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने कई साल हो चुके हैं लेकिन हरियाणा में स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। आम लोग अपने काम नहीं होने से परेशान हैं। भाजपा के विधायकों का दर्द भी कई बार सार्वजनिक तौर पर सामने आता है।



शैलजा ने कहा कि अब भाजपा को महसूस हो गया है कि जनता का विश्वास टूट चुका है, इसलिए आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बैठक को दिखावा बताया। कहा कि एक बार जनता का भरोसा टूट जाए तो उसे दोबारा हासिल करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन




बोलीं, प्रदर्शन करना लोकतंत्र का हिस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शनों पर पूछे गए सवाल पर शैलजा ने कहा कि यह लोकतंत्र का सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के साथ अन्याय हुआ है इसलिए कांग्रेस जगह-जगह प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कई मुद्दे उठाए थे और अब वे सही साबित हो रहे हैं।


शैलजा ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष काम करना है लेकिन आयोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने कई बार सवाल उठाए गए लेकिन एक भी बात नहीं मानी गई। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री की जानकारी के बिना ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अब जनता खुद खड़ी होकर चुनाव करवाएगी।



किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

किसानों के प्रदर्शनों पर शैलजा ने कहा कि हर बार सरकार किसान को परेशानी में डाल देती है। किसान खाद और फसल की खरीद के बीच फंसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा खेल कुछ चंद घरानों के हाथों में चल रहा है और सरकार ने सब कुछ उन्हीं घरानों को दे दिया है।


दीपेंद्र हुड्डा के सवाल पर साधी चुप्पी

पत्रकारों ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रमों और उन्हें भावी मुख्यमंत्री बनाए जाने के नारे पर भी सवाल किया। इस पर शैलजा ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उत्तराखंड के हालात पर शैलजा ने आरोप लगाया कि वहां लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति देखने पर उन्हें हर परियोजना में भ्रष्टाचार दिखाई देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें