फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेसीबी से खोदाई होने पर लोग भड़के

Sat, 28 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। शहर में जलापूर्ति के लिए डाली जाने वाली नई पाइपलाइन के लिए ठेकेदार की ओर से जेसीबी से खोदाई करवाने से लोग भड़क गए। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने लापरवाही से मात्र छह इंच चौड़ी पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई कराकर पानी और सीवरेज के कनेक्शन व घरों के आगे बने रैंप तोड़ दिए हैं।
आरोप यह भी है कि खोदाई से निकली मिट्टी को सड़क के बीचों बीच डाल दिया गया है। बरसात से यहां से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहिया वाहन फिसलने से लोग चोटिल हो रहे है। विभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति में ठेकेदार की ओर से लापरवाही से काम करवाया जा रहा है। वहीं कल से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने मिट्टी को कीचड़ बना दिया है। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्कूल एरिया निवासी नरेंद्र कुमार, कृष्ण लाल, संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजीव कुकरेजा, जसमेर और बलबीर सिंह ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से डाली जा रही नई छह इंच पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने मनमर्जी करते हुए जेसीबी से खोदाई कर लोगों के घरों के आगे गड्ढे बना दिए है।
विज्ञापन

जेसीबी ने जलापूर्ति के पुराने पाइप तोड़ दिए और रैंप उखाड़ दिए। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने देर रात तक कार्य करते हुए खोदाई करा डाली। लोगों ने बताया कि वीरवार शाम को यह मामला विभाग के एसडीओ के संज्ञान में लाया गया लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों की समस्या सुनने के लिए पूर्व पार्षद राजकुमार धवन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें