फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रजिस्ट्री के लिए लोग धक्के खाने को मजबूर

Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। उप तहसील निसिंग में रजिस्ट्री संबंधित कार्य में ग्रामीणों को परेशानी आ रही है। विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर पर इंटरनेट सर्वर डाउन होने के बहाना बनाकर गुमराह करने का आरोप लगाया है।
तहसील पहुंचे ग्रामीण प्रदीप चौधरी प्रेमखेड़ा, जयप्रकाश, भारती, बजिंद्र, कुकी, बलवान चौधरी बस्तली, गोपाल सहित अन्य का आरोप है कि बीते कई दिनों से तपती धूप में तहसील के कंप्यूटर ऑपरेटर इंटरनेट का सर्वर डाउन होने का समस्या बताकर लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील में मौजूद दलाल कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर अपना कार्य बिना नंबर के ही करवा लेते हैं और आम जनता को रजिस्ट्री संबंधित कार्य के लिए सुबह से शाम तक भटकने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तपती धूप में तहसील परिसर में पीने के शुद्ध पानी बिना महिलाएं, पुरुष परेशान होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों की लेटलतीफी के चलते लोगों को काफी समय से उपतहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिसके कारण एफिडेविट के सत्यापन, जमाबंदी, रजिस्ट्रियां व इंतकाल आदि कार्य न होने के कारणदिक्कतें हैं। ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मचारी काम पारदर्शिता के साथ नहीं करते हैं। लोगों ने कहा कि उपतहसील सहित अन्य कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी अनिवार्य की जानी चाहिए, जिससे कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंच सके। लोगों ने सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि क्षेत्र निसिंग की इस समस्या की ओर ध्यान दिया जाए ।
विज्ञापन


रजिस्ट्री संबंधित कार्य वीरवार को किया गया था। सर्वर डाउन की समस्या के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान करवाया जाएगा। जनता को तहसील संबंधित कार्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। - सागरमल, नायब तहसीलदार निसिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें