संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी के पास हाइवे पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में करीब पांच यात्री हादसे में चोटिल हो गए। सरसों के तेल से भरा ट्रक पलटने से सड़क पर फिसलन हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे का है। करनाल से होते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस ब्यास से दिल्ली की ओर जा रही थी। नीलोखेड़ी के पास हाइवे पर तेल से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं बस से बाहर निकाला। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वह गंतव्य स्थान पर चले गए। सरसों तेल से भरा ट्रक पलटने से मार्ग पर फिसलन होने से साथ जाम के हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात शुरू कराया। साथ ही पट्रक को मार्ग से हटवाया। दूसरी बस मंगवाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। संवाद