फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हेल्पलाइन 181 पर पूछ रहे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे का दाखिला कैसे कराएं...

Sun, 12 Apr 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मैडम, आंगनबाड़ी केंद्र में अपने बच्चे का दाखिला कैसे करवा सकते हैं, क्या दस्तावेज देने होंगे और आंगनबाड़ी की योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या करें, ऐसे सवाल महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके लोग पूछ रहे हैं। वन स्टॉप केंद्र में हर माह 20 से 25 कॉल आती हैं जिनमें से पांच से सात काॅल ऐसी होती हैं, जिनका विभाग से कोई संबंध नहीं है।
केंद्र पर पिछले एक साल में 181 गंभीर मामलों की शिकायत आईं, जिनमें घरेलू हिंसा और अन्य हिंसाओं में पीड़ित महिलाओं को तुरंत कानूनी सहायता दी गई। 181 महिला हेल्पलाइन को महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए शुरू किया गया था। हर माह आने वाली कुल कॉल्स में से एक बड़ा हिस्सा ऐसी कॉल्स का होता है, जो सीधे तौर पर महिला उत्पीड़न से ही जुड़ा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन स्टॉप केंद्र में महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, जैसे मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, कानूनी सलाह, मेडिकल सहायता और अस्थायी आश्रय। महिला संरक्षण अधिकारी ने बताया कि कुछ कॉल्स ऐसी होती हैं, जो महिला उत्पीड़न से संबंधित नहीं होती लेकिन जो गंभीर मामले आते हैं उनमें महिला की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है और दिन हो या रात तुंरत सहायता प्रदान की जाती है।
-
पिछले एक साल में हेल्पलाइन 181 पर आई गंभीर मामलों की संख्या
वर्ष पीड़ितों की शिकायतों की संख्या
अप्रैल 2025 7
मई 19
जून 10
जुलाई 8
अगस्त 11
सिंतबर 14
अक्तूबर 11
नवंबर 11
दिसंबर 18
जनवरी 2026 21
फरवरी 31
मार्च 20

-
- इन मामलों में कर सकते हैं कॉल
घरेलू हिंसा
दहेज उत्पीड़न
यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़
मानसिक प्रताड़ना
आर्थिक शोषण
संकट की स्थिति में तुरंत सहायता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें