फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-प्लान के लंबित कार्यों को जल्द किया जाए पूरा : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में डी-प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। इन विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार मेहता ने शुक्रवार को डी-प्लान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्य तकनीकी या अन्य कारणों से संभव नहीं है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत भेजें ताकि उस बजट को अन्य जरूरी विकास कार्यों के उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को आगामी मार्च माह तक हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में पंचायती विभाग के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, पीओ राजेंद्र सिंह, एपीओ जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें