फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नियमों की अनदेखी ने छीन लीं दो जिंदगियां

Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पलटी हुई गन्ने की ट्राली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नियमों की अनदेखी ने शुक्रवार शाम को दो युवकों की जान ले ली। हांसी-बुटाना लिंक नहर मार्ग पर गांव सालवन के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। चालक ट्रैक्टर के पीछे एक के बाद एक दो ट्रॉली लगाए हुए था। पिछली ट्रॉली का हुक टूटने से वह बगल से निकल रहे एक मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों पर पलट गई। सालवन गांव निवासी साहिल और लक्की की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने परिवार में इकलौते बेटे थे।
पुलिस के अनुसार साहिल की उम्र 21 और लक्की की उम्र 23 वर्ष थी। घायल युवकों की पहचान सालवन गांव निवासी प्रिंस और जितेंद्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर डीएसपी गोरखपाल राणा और थाना प्रभारी नसीब सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस में करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फफड़ाना शुगर मिल की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅली लगी थीं। पिछली ट्रॉली का हुक टूटने से वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद गांव सालवन सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें