फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक में प्रवेश के लिए कल तक जमा करें फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेधा सूची में नाम आया है, वे सोमवार तक फीस जमा कराकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं।
इसके बाद उन्हें इस सूची के तहत दाखिला नहीं मिलेगा। निदेशालय की ओर से फीस जमा कराने के लिए सात जुलाई अंतिम तिथि घोषित की गई है।
इस बाद कॉलेजों में मेधा सूची के हिसाब से दाखिले के लिए दो चरण ही दिए गए हैं। तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार, नौ जुलाई को रिक्त बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग होगी। इसके बाद 10 जुलाई को नए पंजीकरण और फार्म में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद जो विद्यार्थी दाखिले के लिए आ
विज्ञापन

एंगे, उन्हें विलंब शुल्क भी देना होगा। विलंब शुल्क के साथ दाखिले के दो चरण रखे गए हैं। 11 से 17 जुलाई तक केवल 100 रुपये विलंब शुल्क लगेगा। इसके बाद 18 जुलाई के बाद इस विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान जिले के कॉलेजों में करीब 22 से 25 प्रतिशत तक सीटें ही भर पाई थी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जा रहा है। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। कॉलेजों में भी विद्यार्थी जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें